Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्न्यन योजना के पंजीकरण शुरू/500 मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 19, 2025
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्न्यन योजना के पंजीकरण शुरू/500 मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्न्यन योजना एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। उदीयमान खिलाड़ी उन्न्यन योजना में जिले में 300 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाता है। इसमें 150 बालिकाएं और 150 बालक चयनित किए जाएंगे। जिन्हें सरकार की ओर से 1500 रुपये हर महीने प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।प्रोत्साहन योजना में दो सौ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें 100 बालक और 100 बालिकाएं चयनित की जाएंगी। चयनित खिलाड़ियों को एक मुश्त खेल सामग्री के लिए दस हजार रुपये दिए जाएंगे। दो हजार रुपये अलग से प्रतिमाह दिए जाएंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि उक्त योजनाओं में 08 से 14 वर्ष तक एवं 14 वर्ष से 23 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों को चयनित कर छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की व्यवस्था है।साथ ही उन्होंने बताया कि खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए *khelouk.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।* ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इसके बाद पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।

जरूरी खबरें