Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होंगे राष्ट्रीय खेल आईओसी ने तिथि की घोषित

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 10, 2024
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होंगे राष्ट्रीय खेल आईओसी ने तिथि की घोषित उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होगा। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओसी) ने राष्ट्रीय खेलों की तिथि घोषित कर दी है। इनका पूरा कार्यक्रम 25 अक्तूबर को प्रस्तावित आईओसी की आमसभा में जारी किया जाएगा। प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आईओसी की अध्यक्ष पीटी उषा से भेंट की। इसके बाद प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों की तिथि सार्वजनिक की गई। राष्ट्रीय खेल की जिम्मेदारी के लिए पीटी उषा का आभार जताते हुए सीएम ने उन्हें बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन के लिए आने का न्योता भी दिया। सरकार लंबे समय से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। वही खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रमुख तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली हैं। तिथि तय न होने की वजह से जो काम लटके हुए थे उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।आयोजन की भव्यता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी

जरूरी खबरें