Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:संडेऑन साइकिल रैली का रविवार को छमनिया स्टेडियम में होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

संडेऑन साइकिल रैली का रविवार को छमनिया स्टेडियम में होगा आयोजन

संडे ऑन साइकिल रैली के तहत आगामी रविवार 22 मार्च को खेलो इंडिया साईं सेंटर (एथलेटिक्स) स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियाँ लोहाघाट में भी भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा l साई सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देश भर में हर रविवार को एसओसी का आयोजन किया जाता है l इसी कड़ी में खेल विभाग चंपावत के दिशा - निर्देश मे खेलो इंडिया साईं सेंटर में भी एसओसी का अयोजन किया जाएगा कहा इस अभियान का उद्देश्य हर जन फिट रहे, स्वस्थ्य रहे और साइकिल का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाय l जिससे कि पर्यावरण संरक्षण में जन जन की भागीदारी सुनिश्चित हों lखेलो इंडिया साईं सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि साईकिल रैली के माध्यम से गांव गांव तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा l

और साथ ही कुछ खेल गतिविधियां भी कराई जाएगी lखेल और फिटनेस ही मनुष्य का असल खजाना है l उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से साइकिल रेली में प्रतिभाग करने की अपील की है

जरूरी खबरें