रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:देवीधार देवी महोत्सव में विद्यालयों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
Laxman Singh Bisht
देवीधार देवी महोत्सव में विद्यालयों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
लोहाघाट के प्रसिद्ध देवीधार मंदिर में देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश में चल रहे चार दिनी देवीधार देवी महोत्सव के दूसरे दिन आज सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की खेलकूद , सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया आज महोत्सव के दूसरे दिन प्राथमिक वर्ग की काव्य पाठ ,जूनियर व प्राथमिक बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ ,जूनियर व प्राथमिक बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़
के अलावा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके अलावा महोत्सव में प्रथम बार बालिकाओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।इसके अलावा भजन व सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । अध्यक्ष मेहता ने बताया इसके अलावा बाहर से आए सांस्कृतिक दलों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।जिसका दर्शकों के द्वारा भरपूर आनंद लिया गया। मेहता ने कहा कल मंगलवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी
तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ नशा मुक्ति पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मालूम हो देवीधर सांस्कृतिक विकास समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व उनकी टीम के द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति वह क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन प्रयास किया जा रहे हैं।महोत्सव में भैरव दत्त राय, शिवराज सिंह तड़ागी, प्रकाश चंद्र राय,कमलेश सेमवाल, दीक्षा जोशी ,
खुशबू कुवर ,कमल राय, नरेश गिरी ,ललित मोहन तिवारी ,रोहन राजपूत , रामलीला कमेटी महासचिव मुकेश शाह, मदन पुजारी ,जीवन राय, विमल मेहता ,मदन राम ,दीप जोशी सहित क्षेत्र के युवाओं के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना