Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट मे आज शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह व पूर्व प्रधान राय नगर चोड़ी जितेंद्र राय के द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉक्टर रुचिर जोशी के नेतृत्व में संपन्न की गई। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की दौड़, हाई जंप,गोला फेक, चक्का फेक आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी अतिथियों के द्वारा महाविद्यालय परिवार को खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से दमखम लगाकर खेल को खेलने को कहा गया ।अतिथियों के द्वारा खेल प्रतियोगिता में अब्बल आए खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता व खेल प्रभारी डॉक्टर रुचिर जोशी ने बताया आज महाविद्यालय में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा ।जिसका आयोजन बागेश्वर में किया जाना है।उन्होंने कहा आज खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं। खेलों के जरिए भी छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बना सकती है। उन्होंने बताया जो छात्र-छात्रा नॉर्थ जोन व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती हैं व पदक प्राप्त करती है उन्हें सरकार के द्वारा नौकरियों में आरक्षण देने के साथ-साथ कई अन्य खेल सुविधाएं दी जा रही है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया गया। खेल प्रतियोगिता में शिक्षक नरेंद्र अधिकारी, डॉक्टर सुमन पांडे, डॉ0 रवि सनवाल ,प्रकाश ढेक सहित महाविद्यालय परिवार के द्वारा सहयोग किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमलेश सगटा के द्वारा किया गया।

जरूरी खबरें