Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीआईसी चोमेल के छात्र दीपांशु का अंडर 14 फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

जीआईसी चोमेल के छात्र दीपांशु का अंडर 14 फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन।हल्द्वानी में हुई अंडर 14 राज्य स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत जिले के जीआईसी चोमेल के छात्र दीपांशु बिष्ट का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है ।राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड के रांची में होगा। कोच व पीटीआई शिक्षक जितेंद्र राय के नेतृत्व में प्रतियोगिता में गए दीपांशु बिष्ट ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जिसके बाद उनका चयन उत्तराखंड की टीम के लिए किया गया है। दीपांशु टीम मे चंपावत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दीपांशु की शानदार उपलब्धि पर एसएमसी अध्यक्ष अजय बिष्ट प्रधानाचार्य राजेश जोशी, ग्राम प्रधान बल्सों अनीता बिष्ट, छतौली ग्राम प्रधान संजय फर्त्याल , शिव दत जोशी, प्रधान सुतेड़ा गंगा बिष्ट ने उनके कोच जितेंद्र राय, दीपांशु ,माता ममता देवी व पिता जोत सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी है कहा दीपांशु ने विद्यालय के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है। दीपांशु मूल रूप से चमरोली के रहने वाले हैं जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ चोमेल में रहते हैं।

जरूरी खबरें