Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता में छत्तीसवी वाहिनी लोहाघाट का दबदबा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 2, 2025

अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता में छत्तीसवी वाहिनी लोहाघाट का दबदबा।

42 किलोमीटर मैराथन में 36 वी वाहिनी के हवलदार महेश सिंह ने मारी बाजी।लोहाघाट के छमनिया चौड़ में आइटीबीपी 36 वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने दो दिवसीय अंतर वाहिनी मैराथन और खो-खो प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ किया ।प्रतियोगिता में आईटीबीपी की तीन वाहिनी के हिमबीर खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा हैं। कमांडेंट संजय कुमार ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देते हुए खेलने को कहा। प्रतियोगिता में 42 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ में 36 वी वाहिनी लोहाघाट के हवलदार महेश चंद्र ने पहला और सिपाही बैतुला नवीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तो वहीं खो खो प्रतियोगिता में भी 36 वी वाहिनी लोहाघाट प्रथम और सातवीं वाहिनी मिर्थि द्वितीय स्थान में रही प्रतियोगिता में सातवीं वाहिनी मिर्थि, 14 वी वाहिनी पिथौरागढ़ और छत्तीस वी वाहिनी लोहाघाट के 33 हिमवीर खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। कमांडेंट संजय कुमार ने बताया आज मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी जोश है । आयोजन में द्वितीय कमान सूबे सिंह ,उप सेनानी पंकज शर्मा ,सहायक सेनानी जितेंद्र सिंह रावत ,डॉक्टर फ्लिप गंगते आदि सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें