Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमित खेल संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बाक्सरों की फौज तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

सीमित खेल संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बाक्सरों की फौज तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शासन प्रशासन से बॉक्सिंग के लिए सुविधा व बॉक्सिंग रिंग व शेड निर्माण की उठाई मांग।

लोहाघाट से अच्छे बॉक्सर निकलकर देश मे बजा सकते हैं डंका। प्रतिभाओं की कमी नहीं युवाओं को शानदार भविष्य बनाने का देती है मौका बॉक्सिंग: कैप्टन आनंद मेहरा।लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के रोतली महरा गांव के बॉक्सर कैप्टन आनंद सिंह मेहरा बॉक्सिंग की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है। कैप्टन महरा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं ।कैप्टन महरा का नाम बॉक्सिंग की दुनिया में शानदार खिलाड़ी व बेहतरीन कोच के रूप में जाना जाता है। भारतीय सेना से रिटायरमेंट होने के बाद कैप्टन महरा अब लोहाघाट मे बॉक्सरों की फौज तैयार करने में लगे हुए हैं। खेल विभाग चंपावत में कांटेक्ट प्रशिक्षक के तहत बॉक्सिंग कोच के पद पर तैनात कैप्टन महरा खेल सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी अपनी कड़ी मेहनत से क्षेत्र के बच्चों को अपनी शानदार ट्रेनिंग से बॉक्सर बनने में जुटे हुए हैं।लोहाघाट के जीजीआईसी खेल मैदान में कैप्टन मेहरा ट्रेनिंग देते हुए नजर आते हैं। ट्रेनिंग लेने में युवाओं के साथ युवतियां भी पीछे नहीं है। कैप्टन मेहरा ने बताया आजकल पढ़ाई के अलावा खेलों के जरिए भी युवा वर्ग अपना शानदार भविष्य बना सकता है। उन्होंने कहा उसमें बॉक्सिंग खेल एक शानदार विकल्प है। उन्होंने कहा एक अच्छे बॉक्सर के लिए रोजगार की कोई भी कमी नहीं है ।चाहे वह भारतीय सेना हो, अर्ध सैनिक बल हो रेलवे या अन्य विभाग अच्छे बॉक्सर की उन्हें हर वक्त जरूरत रहती है ।साथ ही खेल विभाग में भी अच्छे बॉक्सर के लिए काफी विकल्प है। उन्होंने कहा बॉक्सिंग से एनआईओएस करने के बाद रोजगार के कई विकल्प खुल जाते है ।उन्होंने कहा बॉक्सिंग में एक अच्छा खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर ओलंपिक तक पहुंच सकता है। सरकार के द्वारा बॉक्सिंग खिलाड़ियों को काफी अधिक सुविधाएं दी जाती है। कैप्टन मेहरा ने कहा हालांकि लोहाघाट में अभी बॉक्सिंग की मूलभूत सुविधाएं कम है। खेल विभाग के द्वारा ग्लव्स व अन्य सामग्री सीमित मात्रा मे उपलब्ध की जाती है। कैप्टन महरा ने कहा लोहाघाट में बॉक्सिंग रिंग व शेड की सख्त आवश्यकता है ।उन्होंने कहा अगर खिलाड़ियों को मूल सुविधाएं मिलती हैं तो लोहाघाट से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर निकलकर देश और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं कैप्टन महरा ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अधिक से अधिक बॉक्सिंग से जोड़ने की अपील की साथ ही युवाओं से नशे व मोबाइल से दूर रहने व खेलों से जुड़ने को कहा। कैप्टन महरा से ट्रेनिंग लेने वाले युवा काफी कड़ी मेहनत के साथ बॉक्सिंग के गुर सीखने में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय खिलाड़ी शिखा के अलावा नीरज रावत, ऊषा, आराध्य आदि खिलाड़ियों का कहना है वह बॉक्सिंग के क्षेत्र में ही अपना भविष्य आगे चलकर बनाएंगे उनका सपना है वह देश के लिए खेले ।जिसके लिए वह अपने गुरु कैप्टन मेहरा के दिशा निर्देश पर कड़ी मेहनत करते हैं। बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शासन प्रशासन व खेल विभाग से लोहाघाट में बॉक्सिंग खेल के लिए सुविधाओं का विस्तार करने तथा बॉक्सिंग रिंग व शेड निर्माण की मांग की है ताकि उनकी ट्रेनिंग सुचारू रूप से चल सके। खिलाड़ियों ने कहा आज सरकार खिलाड़ियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री धामी व जिलाधिकारी चंपावत से लोहाघाट में बॉक्सिंग शेड व रिंग निर्माण की मांग की है। कहा उन्हें पूरी आशा है उनकी यह मांग जरूर पूरी होगी।

जरूरी खबरें