Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट:अंतर महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता में लोहाघाट महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 18, 2024
अंतर महाविद्यालयी महिला हॉकी प्रतियोगिता में लोहाघाट महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता अल्मोडा में  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अन्तर्गत हुई विभिन्न महाविद्यालयो की महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लोहाघाट पीजी कॉलेज की छात्रा टीम पिथौरागढ़ कैम्पस की टीम से 2-0 से हारकर उपविजेता रही। वहीं लोहाघाट की टीम ने सेमी फाइनल मुक़ाबले में अल्मोडा को 3-0 से हराया था। मालूम हो पिछले वर्ष भी लोहाघाट की टीम उपविजेता रही थी ।लोहाघाट से पिछले वर्ष चार छात्राओं का का चयन नार्थ ज़ोन में हुआ था एवं 2 छात्राएं सीनियर नेशनल खेल चुकी हैं ।वहीं इस वर्ष एक छात्र का चयन स्कूल गेम्स में राष्ट्रीय स्तर में हुआ है। उपवेजता रही टीम की खिलाड़ियों ने इस कामयाबी का श्रेय जिला खेल कार्यालय चम्पावत तथा कोच मनमोहन सिंह डांगी को दिया है जो पूर्णमनोयोग से बच्चों को हॉकी सिखाने का काम करते है। इस टीम के 10 खिलाड़ी नियमित रूप से कोच मनमोहन सिंह डांगी के दिशानिर्देशन में अभ्यास करते है।वहीं इस उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ संगीता गुप्ता ,चंद्रा पाण्डे एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ़ ने ख़ुशी व्यक्त की है तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जरूरी खबरें