Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट:अंतर्महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का लोहाघाट महाविद्यालय बना उपविजेता l अमन कुमार ने स्वर्ण पदक, शिखा विश्वकर्मा एवं प्रियांशु देव ने रजत पदक किया हासिल 

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 28, 2024
अंतर्महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लोहाघाट महाविद्यालय बना उपविजेता l स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की टीम ने अंतर्महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रुचिर जोशी ने बताया कि 24-25 नवम्बर को पिथौरागढ़, सोबन सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे अल्मोड़ा परिसर के खिलाड़ी को हराकर अमन कुमार ने स्वर्ण पदक, शिखा विश्वकर्मा एवं प्रियांशु देव ने रजत पदक हासिल कर उपविजेता की ट्राफी पर कब्जा किया। गुरुवार को महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने खिलाड़ियों और टीम मैनेजर अतुल अधिकारी को बधाई दी। विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय परिवार के द्वारा हार्दिक बधाई दी गई जिसमें डॉ. रेखा जोशी, डॉ. बीपी ओली, डॉ. केसी जोशी, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिनेश राम, डॉ. नीरज काण्डपाल, श्रीमती चंद्रा जोशी, छात्रसंघ पदाधिकारियों आदि रहे l

जरूरी खबरें