Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूनिटी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में चौखाम बाबा 11 व नाइफ बॉयज अगले चक्र में।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

यूनिटी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में चौखाम बाबा 11 व नाइफ बॉयज अगले चक्र में।लोहाघाट के बिसंग के टाण खेल मैदान में मिनी ओलंपिक सीजन 2 के तहत चल रही यूनिटी कप सीजन 2 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच चौखाम बाबा (11) व खूना एफसी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के द्वारा बेहतरीन फुटबॉल खेली गई मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ ।जिसमें चौखाम बाबा ने 3/0 से खूना एफसी को मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया तो वही मैच का दूसरा रोमांचक मुकाबला टांड़ बॉयज व नाइफ बॉयज के बीच खेला गया ।जिसमें नाइफ बॉयज ने 3 /0 से शानदार जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के रेफरी यश करायत ,अतुल फर्त्याल व कपिल मुरारी रहे। फुटबॉल का आनंद लेने बड़ी तादात में दर्शक मैदान में पहुंचे हुए थे।प्रतियोगिता के आयोजक युवा हर्षित फर्त्याल ने कहा प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है और नशे से दूर रखना। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की ग्रामीण टीमें प्रतिभाग कर रही है।

जरूरी खबरें