Sunday 23rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

चंपावत:मेरा विद्यालय–मेरी जमीन’ अभियान से विद्यालयों को मिलेगा भूमि का वैधानिक अधिकार

ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़कर सशक्त बनाएगी ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

चंपावत:शिव मंदिर से श्री लधौनधुरा शिव मंदिर पैदल मार्ग खस्ताहाल। श्रद्धालु परेशान।

चंपावत:दिव्यांग जन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पहली बार आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी पिथौरागढ़ लोहाघाट को 3/0 से दी मात।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 23, 2026

लोहाघाट में पहली बार आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी पिथौरागढ़ लोहाघाट को 3/0 से दी मात।

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के सौजन्य से लोहाघाट में पहली बार आयोजित की गई महिला फुटबॉल प्रतियोगिता।

हजारों की तादात में पहुंचे दर्शकों ने महिला फुटबॉल कर लिया आनंद।

विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता को 5100 रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।

बालिका खेल के क्षेत्र में बेहतर कदम।

लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के सौजन्य व युवा हर्षित फर्त्याल के नेतृत्व में जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट में पहली बार महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पिथौरागढ़ सहित 6 टीमों ने प्रतिभाग किया गया। आज रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और लोहाघाट के मध्य खेला गया। मुकाबला को देखने के लिए ऐतिहासिक जीआईसी खेल मैदान दर्शको से खचाखच भरा हुआ था। दर्शकों ने महिला फुटबॉल का भरपूर आनंद लिया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा फर्त्याल, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड फुटबॉल फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता व भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ने किया।

सभी अतिथियों ने इस प्रतियोगिता को महिला खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर पहल बताई तथा प्रतियोगिता के आयोजक युवा हर्षित फर्त्याल व सहयोगियों की सराहना की। उन्होंने कहा आज बालिकाओं को बेहतर फुटबॉल खेलते देख बहुत अच्छा लग रहा है । कहा इन बालिका खिलाड़ियों को देख अन्य बालिकाएं भी खेलों के क्षेत्र में कदम रखेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लोहाघाट व पिथौरागढ़ के बीच काफी रोमांचक रहा। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। पर दूसरे हाथ में पिथौरागढ़ की टीम ने काफी तेज खेलते हुए एक के बाद एक तीन गोल लोहाघाट की टीम पर कर मुकाबला को 3/0 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमों के द्वारा बेहतर फुटबॉल खेली गई।

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक व राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी व शिक्षक रमेश देव के द्वारा विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार दिए गए। विजेता टीम को 11 हजार तथा उपविजेता टीम को 51सौ रुपए की नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा यह बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास था जो काफी सफल रहा जिसे अगले वर्ष से और बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा उनके भत्ते व पेंशन में जो भी बढ़ोतरी होती है वह उससे मिनी ओलंपिक के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा बालिका खेलों को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिससे आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़िया निकलकर सामने आएंगी। जो देश-विदेश में राज्य व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी ।उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रतियोगिता का आनंद लेने पहुंचे 102 वर्षीय शिक्षक मोती सिंह मेहता व पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का आनंद लेने बड़ी तादात में दर्शक खेल मैदान में पहुंचे हुए थे जिनके द्वारा फुटबॉल मैच का भरपूर आनंद लिया गया। प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल डॉक्टर महेश ढेक , जीवन सिंह मेहता, गिरीश कुवर के द्वारा सुनाया गया

प्रतियोगिता के रेफरी यस करायत तथा लाइंसमेंस नैतिक करायत व प्रियांशु बिष्ट रहे।प्रतियोगिता मे फुटबॉल फेडरेशन के जिला अध्यक्ष बृजेश महरा, भुप्पी महरा सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक हर्षित फर्त्याल के द्वारा समस्त सहयोगी क्षेत्रीय जनता व समस्त खिलाड़ियों को प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस दौरान मुकेश बगौली, मोहन चंद्र पाटनी, महेश सुतेरी, शांभवी मुरारी , बलवंत गिरी, जगदीश लाल शाह, मदन राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें