Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पंचेश्वर में लगेगा अंतरराष्ट्रीय एंगुलरों का जमावड़ा /4 से 6 अप्रैल तक होगी अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता/ मुख्यमंत्री धामी कर सकते हैं शुभारंभ/ 31 मार्च तक होंगे रजिस्ट्रेशन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 19, 2025
पंचेश्वर में लगेगा अंतरराष्ट्रीय एंगुलरों का जमावड़ा 4 से 6 अप्रैल तक होगी अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता लोहाघाट:चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत एंग्लिंग का हब माने जाने वाले पंचेश्वर को पर्यटन के मानचित्र में आगे लाने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के सौजन्य से 4 से 6 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश ही नहीं विदेश के नामी एंगुलरो के प्रतिभाग करने की संभावना है ।प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुभारंभ कर सकते है, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 31 मार्च तक खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।पर्यटन विभाग चंपावत के द्वारा इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है ।पर्यटन विभाग के मुताबिक एंग्लिंग प्रतियोगिता काली नदी में पंचेश्वर से धर्माघाट ,सरयू नदी में घाट पुल से लेकर चर्मागाड़,चर्मागाड़ ट्राली से पंथूयड़ा ट्रॉली तथा पंथूयड़ा ट्राली से पंचेश्वर संगम तक संपन्न की जाएगी। एंग्लिंग के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 500 तथा विदेशियों को 600 रुपए प्रतिदिन शुल्क देना होगा प्रतियोगिता पर्यटन विभाग के द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर संपन्न की जाएगी। कई वर्षों के बाद हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर पंचेश्वर क्षेत्र में काफी उत्साह है । पंचेश्वर में पर्यटन व्यवसाय करने वाले ओंकार सिंह धोनी , होशियार सिंह ने इस प्रतियोगिता को सरकार का सराहनीय कदम बताया कहा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होने के बाद पंचेश्वर क्षेत्र के पर्यटन को पंख लगेंगे। मालूम हो पंचेश्वर गोल्डन महाशीर मछली के लिए विश्व विख्यात है जहां काली और सरयू नदी में दुर्लभ प्रजाति की गोल्डन महाशीर तथा गूच मछलियां पाई जाती है।

जरूरी खबरें