Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: देहरादून:2025 शंखों का हुआ नाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल गेम्स का किया शुभारंभ/ पीएम बोले देश के खिलाड़ी मुझे पीएम परम मित्र मानते हैं सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं /राष्ट्रीय खेलों का रंग रंग आगाज/पीएम ने मोबाइल लाइट का फ़्लैश जला कर किया नेशनल गेम का शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 28, 2025
2025 शंखों का हुआ नाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल गेम्स का किया शुभारंभ पीएम बोले देश के खिलाड़ी मुझे पीएम परम मित्र मानते हैं सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में 38 से राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , राज्यपाल गुरमीत सिंह केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा सहित कईयो ने उनका जोरदार स्वागत किया वही बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पीमए मोदी को मसाल सौंपी पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि आज दिव्य हो उठी है। बद्रीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा आशीर्वाद लेकर खिलाड़ी खेल रहे हैं। युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। कई देशी पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस बार के नेशनल ग्रीन गेम हैं। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है। देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उसके पीछे स्पोर्ट्स इकानमी भी है। खिलाड़ी के पीछे एक बड़ी टीम होती है। भारत स्पोर्ट्स समान बनाने में आगे बढ़ रहा। मेरठ में हजारों फैक्ट्रियां हैं जहां स्पोर्ट्स समान बन रहा है। देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है। तीन गुना हुआ स्पोर्ट्स का बजट- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आपका समर्थ बढ़े। 10 साल पहले स्पोर्ट्स का जो बजट था वह आज तीन गुना ज्यादा हो चुका है। देश भर में खेलों इंडिया के तहत आधुनिक स्पोर्ट स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। देश की पहली भारत यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है, इन कोशिशों का नतीजा पदक तालिका में दिख रहा है। ओलंपिक और पैरालंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन किया है। हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी में देश के पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। उन्होंने खो-खो और शतरंज की हालिया उपलब्धियों का हवाला दिया। कहा कि जैसे खिलाड़ी बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा भारत- पीएम पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा है। ये सिर्फ खेल का आयोजन नहीं होता, ये जहां भी होता है वहां अनेक क्षेत्रों में गति मिलती है। वहां निर्माण, परिवहन, टूरिज्म, होटल्स आदि को मिलता है। यूसीसी लागू कर ऐतिहासिक काम किया- पीएम प्रधानमंत्री ने कहा कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। संविधान की मूल भावना मजबूत होगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है। पीएम मोदी ने किया शीतकालीन यात्रा पर आने का आह्वान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रस्ते बनाने होंगे। राज्य सिर्फ चार धाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकता। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी। उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है। मैं सर्दियों में खुद आना चाहता। लोगों से अनुरोध करूंगा कि शीतकाल में यहां जरूर आएं, यहां एडवेंचर खेल हैं। फिट इंडिया बनाएं पीएम मोदी ने कहा कि आज ऐसी चुनौती की बात करना चाहता हूं, हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर उम्र के लोग, युवा प्रभावित हो रहे। इससे डायबिटिक, हार्ट के रोग बढ़ रहे। फिट इंडिया मूवेंट से देश जागरूक हो रहा है। नेशनल गेम भी फिट और बैलेंस लाइफ सीखते हैं। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद सभी युवाओं से फिट इंडिया का आह्वान किया। पीएम मोदी ने युवाओं से स्टेडियम में फ्लेश लाइट जलवाई और नेशनल गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो गए है। 38 वें राष्ट्रीय खेल-एक नजर आयोजन अवधि -28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगी खेल गतिविधियां खेल स्पर्धाएं -कुल 35 खेल स्पर्धाएं होनी हैं। इसमें से 33 मेडल टेली गेम, दो डेमो गेम। नए खेल -योग व मलखंब को इस बार मेडल टेली गेम बतौर शामिल किया गया है। प्रतिभागिता -पूरे देश से लगभग दस हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। पहाड़ से मैदान तक -आठ जिलों में गतिविधियां, दून-हरिद्वार से खटीमा-टिहरी तक आयोजन हरित पहल -ग्रीन गेम थीम है। पदकों से लेकर तमाम कार्यक्रमों में हरित पहल की छाप। प्रतीक-पहचान -राज्य पक्षी मोनाल मौली के रूप में शुभंकर। मशाल का तेजस्विनी नाम।

जरूरी खबरें