Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

: चंपावत:डीएम ने राफ्टिंग आयोजन स्थल का किया निरीक्षण 8 फरवरी से होगी राष्ट्रीय खेलों की राफ्टिंग प्रतियोगिताएं/जिले में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गर्व की बात:डीएम

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 1, 2025
डीएम ने राफ्टिंग आयोजन स्थल का किया निरीक्षण 8 फरवरी से होगी राष्ट्रीय खेलों की राफ्टिंग प्रतियोगिताएं   प्रदेश में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत काली नदी के चरण मंदिर, काकड़ी घाट तथा बूम घाट में ये आयोजन 08 फरवरी से 10 फरवरी, 2025 तक राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। ईसके दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा समय समय पर अधिकारियों के साथ आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है तथा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि हमारे प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। जनपद चंपावत में भी राफ्टिंग डैमो का आयोजन काली नदी में किया जा रहा है। इसकी तैयारियों में किसी भी प्रकार कोई कमी ना हो इस पर बहुत ही बारीकी से ध्यान दिए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनपद में मौली(मस्कट) द्वारा लगातार जनपद में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग आयोजित होने वाले खेलो को देख सके।

जरूरी खबरें