Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बच्चों को वॉलीबॉल खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 7, 2025

बच्चों को वॉलीबॉल खेलते देख वॉलीबॉल खेलने लगी स्पोर्ट्स मिनिस्टर

कुमाऊं संभाग के भ्रमण के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत जनपद में मैदान मे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबॉल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई। कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबॉल खेली और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को पिथौरागढ़, चंपावत और हल्द्वानी के दौरे पर थी। शाम के समय वह चंपावत जनपद में राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर आयोजित एक पुस्तक मेले में सम्मिलित होने गई। वहां से निकलते समय उन्होंने पास में एक मैदान में बच्चों को वॉलीबॉल खेलते हुए देखा। उसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलने लगी। कुछ देर खेलने के बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हुए देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और युवाओं की यही लगन एक दिन देश को खेल के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगी।

जरूरी खबरें