Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:सांसद खेल महोत्सव मे चंपावत का परचम फुटबॉल में मुनस्यारी को 5–1 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 25, 2025

सांसद खेल महोत्सव मे चंपावत का परचम फुटबॉल में मुनस्यारी को 5–1 से हराकर खिताब पर कब्ज़ा

डीएम चंपावत व पालिका अध्यक्ष बर्मा ने टीम की शानदार कामयाबी पर दी शुभकामनाएं।

नैतिक करायत बने बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंटअल्मोड़ा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव–2025 के तहत हुई सांसदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने फुटबॉल कोच नितेश ढेक के नेतृत्व में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ को पराजित कर फाइनल में पहुंची चंपावत ने निर्णायक मुकाबले में मुनस्यारी को 5–1 से शिकस्त दी।फाइनल मुकाबले में मनीष ढेक ने दो गोल किए, जबकि नैतिक करायत, अजय ढेक और गौरव फर्त्याल ने एक-एक गोल दागकर शानदार जीत हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नैतिक करायत को “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित किया गया।समापन समारोह में सांसद अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विजेता टीम चंपावत, कोच नितेश ढेक और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। चंपावत टीम की शानदार जीत पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार वह पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद बर्मा ने टीम के खिलाड़ियों व कोच को बधाइयां दी।

जरूरी खबरें