: सीएम धामी खुद अपनी पीठ थपथपाते हैं :पूर्व कांग्रेसी सांसद प्रदीप टम्टा
Wed, May 31, 2023
पूर्व कांग्रेसी सांसद का चंपावत दौरा
बुधवार को अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी सांसद प्रदीप टम्टा अपने चंपावत दौरे के दौरान लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया बाराकोट कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्व सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करी तथा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया पूर्व सांसद ने भाजपा की केंद्र सरकार को विभाजनकारी और नफरत भरी सरकार बताया तथा उत्तराखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया
उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार के एक साल के कार्य कार्यकाल को पूर्णतया विफल बताया उन्होंने कहा सीएम धामी प्रदेश व अपनी विधानसभा चंपावत में सिर्फ झूठी घोषणाएं कर रहे हैं तथा अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार घरों में बैठे हुए हैं, महंगाई चरम पर है, भर्तियों में लगातार घोटाले हुए अपराधियों को सजा तक नहीं मिली है ,प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ चुके हैं, अंकिता भंडारी को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है,टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का कोई अता पता नहीं है ,
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती टीजे सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, सीएम धामी की विधानसभा चंपावत जिले में शिक्षा, चिकित्सा व पेयजल व्यवस्था के बुरे हाल हैं और सीएम धामी 3 जून को अपने विधायक के तौर पर होने जा रहे 1 वर्ष के अवसर पर जश्न मनाने जा रहे हैं ,पूर्व सांसद ने कहा भाजपा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई हुई है कर्नाटक में पीएम मोदी के पूरे जोर लगाने के बाद भी जनता ने पीएम मोदी को नकार दिया है कर्नाटक की हार पीएम मोदी की हार है लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सांसद ने कहा पार्टी उन्हें टिकट दे या किसी अन्य को कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से एकजुट होकर पार्टी द्वारा तय कीए हुए उम्मीदवार को चुनाव लड़ाकर विजय दिलाएंगे पूर्व सांसद ने कहा उत्तराखंड की पांचों लोक सभा सीटें कांग्रेस के पक्ष में आएगी तथा 2024 में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी
उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे को लेकर जनता के बीच आएगी वही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ,उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, डॉ महेश ढेक, शंकर बोरा ,महेश अधिकारी आदि मौजूद रहे
: लोहाघाट मे भाजपा संयुक्त मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक
Thu, May 25, 2023
गुरुवार को लोहाघाट के नगर पालिका सभागार में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य कोठारी ने सभी भाजपा पदाधिकारियों को 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी से जुटने के निर्देश दिए कोठारी ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है
इसलिए हर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विधानसभा के प्रत्येक बूथ में जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देने को कहा तथा बूथों को मजबूत बनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इन 9 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में जो जो कल्याणकारी कार्य हुए हैं उन्हें लेकर बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान चला रही है इस अभियान को लेकर सभी विधानसभाओ में मंडलों की बैठक आयोजित करी जा रही है
कोठारी ने कहा 30 मई से लेकर 30 जून तक भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है बैठक में सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष सहित भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,जिला सह प्रभारी गणेश भंडारी , पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लाक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी ब्लाक प्रमुख सुमनलता,
शंकर दत्त पांडे, हयाद सिंह मेहरा, सतीश पांडे ,सचिन जोशी, महेश बोहरा, मोहित पाठक, सतीश खर्कवाल, निर्मला अधिकारी मंजू पुनेठा, चंद्रकला मेहरा, गौरव पांडे, गंगा पाटनी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुवर का रहा
: कांग्रेश एचसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का चंपावत दौरा
Tue, May 23, 2023
मंगलवार को कांग्रेस के एचसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल शाह अपने चंपावत जिले के दौरे के तहत लोहाघाट पहुंचे लोहाघाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया स्वागत समारोह के बाद लोहाघाट के डाक बंगले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व प्रकाश मेहरा के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए अपने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे
वही कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल साह ने कहा का अनुसूचित व दलित वर्ग कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित व दलित वर्ग को उठाने के लिए काम किया है उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आगामी पालिका तथा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जुटने के लिए कहा उन्होंने कहा जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है भाजपा शासन में देश और प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी चरम में है तथा युवा सड़कों पर है भ्रष्टाचार का बोलबाला है भाजपा के मंत्री खुलेआम सड़कों में दादागिरी कर रहे हैं
महिलाओं के साथ कई तरह के अत्याचार हो रहै है उन्होंने कहा जनता जुमलेबाज भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है उन्होंने कांग्रेश कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की बात कही तथा एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ 2024 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने को कहा उन्होंने कहा जनता 2024 में भाजपा की दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी
एक बार फिर से कांग्रेस देश में अपना परचम लहराएंगी वही एससी विभाग के प्रदेश सचिव कुंदन लाल ने भी अपने विचार कार्यकर्ताओं के सामने रखें उन्होंने कहा कहा कार्यकर्ताओं की ताकत पार्टी की ताकत है बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा सुमन मेहरा, कांग्रेश एससी विभाग के जिला अध्यक्ष कमल कालाकोटी , अशोक वर्मा,चांद बोहरा ,चिराग फर्त्याल, भुवन चौबे ,लोकेश पांडे सुभाष कुमार, दीवान राम आर्य अजय गोरखा ,महेश चंद्र भट्ट , गजेंद्र राम आदि मौजूद रहे