: चंपावत भाजपा जिला महामंत्री ने किया दिल्ली में धुआंधार चुनाव प्रचार
Wed, May 22, 2024
चंपावत भाजपा जिला महामंत्री ने किया दिल्ली में धुआंधार चुनाव प्रचार
चंपावत के भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के द्वारा दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है बुधवार को कलखुरिया ने विश्वास नगर विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष मे प्रचार प्रसार कर नुक्कड़ सभाएं की गई कलखुड़िया ने कहा इस बार दिल्ली की सातों सीटों में भाजपा अपना परचम लहराएगी
: लोहाघाट:भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का लोहाघाट दौरा
Wed, May 22, 2024
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का लोहाघाट दौरा[caption id="attachment_19656" align="alignnone" width="300"]
बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी व प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य आदी कैलाश यात्रा से लौटते समय लोहाघाट पहुंचे लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के शासन में ओबीसी समाज के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है पार्टी में भी ओबीसी समाज के लोगों को ऊंचे पद दिए गए हैं तथा ओबीसी मोर्चे का गठन किया गया है
[/caption][caption id="attachment_19657" align="alignnone" width="300"]
मोर्चा ओबीसी समाज के लोगों के लिए कई कार्य कर रहा है उन्होंने कहा 2024 में भी लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा पहले आदि कैलाश यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को किलोमीटरो पैदल यात्रा करनी पड़ती थी पर आज भाजपा सरकार ने आदि कैलाश तक सड़क पहुंचा दी है प्रधानमंत्री मोदी खुद आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं जिसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के माध्यम से आदि कैलाश पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र के युवाओं को अच्छा रोजगार भी प्राप्त हो रहा है
[/caption]
तथा प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है इस दौरान निब्रतमान पालिकाध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, दीपक नाथ गोस्वामी, मनोज राय ,जीवन गहतोरी ,सागर नाथ ,सूरज मेहरा ,रोहित वर्मा ,प्रकाश नाथ, लक्ष्मण नाथ ,गुड्डू कनौजिया, नितिन ढेक सहित कई लोग मौजूद रहे
: हरियाणा:फ़रीदाबाद में धामी की धमक
Wed, May 22, 2024
फ़रीदाबाद में धामी का धमाका
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय क्षेत्र फरीदाबाद (हरियाणा )से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुजर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई फरीदाबाद की देवतुल्य जनता का सहृदय अभार जताया ।
उन्होंने कहा भाजपा ने सदैव विकास को प्राथमिकता दी है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की प्राथमिकता सिर्फ अपने परिवार का विकास रहा है। उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है, ये पार्टियां जनता की कमाई को वोटबैंक के लिए एक विशेष वर्ग को सौंप देना चाहती है। धामी ने कहाँ आपको अपने एक वोट की ताकत से इंडी गठबंधन की इस विनाशकारी सोच पर प्रहार कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है।