Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

: उत्तराखंड:भाजपा जल्द कर सकती है उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 29, 2024
बीजेपी जल्द कर सकती है उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इस सम्बन्ध में शीर्ष नेतृत्व ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दावेदारों के पैनल को लेकर फीडबैक लिया। अब गुरुवार को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद कभी भी प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दे कि मंगलवार को दून में भाजपा स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई थी। इस दौरान पांच सीटों के लिए 55 दावेदारों का पैनल बनाकर शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार नई दिल्ली पहुंचे और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से चर्चा की गई।

जरूरी खबरें