Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: भाजपा सरकार का एक साल बेमिसाल के तहत पाटी में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 25, 2023
धामी सरकार का 1 साल पूरा होने पर पाटी में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को विकासखंड पाटी में क्षेत्र प्रमुख पाटी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संचालित किए गए तथा बहुउद्देश्यीय और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनता को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारियां देने के साथ-साथ जनता की विभिन्न समस्याओं का निराकरण व सुविधा प्रदान की गई। उक्त बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम में गोद भराई की रसम, अन्नप्राशन, माननीय मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण किट का भी वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विभागों से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई तथा अपने-अपने विभागों के स्टाल लगाए गए। इससे पूर्व स्थानीय इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गईउक्त शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 24 बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए गए, डेयरी विभाग द्वारा 26 व्यक्तियों को डेरी से संबंधित जानकारी दी गई, पशुपालन विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों को पशु औषधि वितरित की गई,आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 64 व्यक्तियों को औषधि वितरण किया गया, उद्यान विभाग द्वारा 16 व्यक्तियों को सब्जी बीज, कृषि यंत्र, कीटनाशक रसायन विक्रय किए गए, राजस्व विभाग द्वारा 44 व्यक्तियों में से 43 व्यक्तियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन किए गए, उरेडा विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों को उरेडा से संबंधित जानकारी दी गई, समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 वृद्धावस्था, दो दिव्यांग, दो विधवा, दो परित्याकता के प्रमाण पत्र बनाए गए, कृषि विभाग द्वारा 16 किसान सम्मान निधि प्रपत्र संशोधित किए गए, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 48 व्यक्तियों को औषधि वितरण किया गया, विद्युत वितरण उपखंड द्वारा तीन उपभोक्ताओं के बिल जमा कराए गए, महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा 28 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई, और पांच अन्नप्रशन और 5 की गोद भराई की गई, जिला उद्योग केंद्र द्वारा 5 व्यक्तियों को मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार की जानकारी दी गई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 8 उपभोक्ताओं के नाम दर्ज किए गए, उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा 10 उपभोक्ताओं के बिल जमा किए गए, पोस्ट ऑफिस द्वारा 14 व्यक्तियों के आधार कार्ड संशोधन किए गए, शिक्षा विभाग द्वारा 16 व्यक्तियों को जानकारी दी गई।शिविर के दौरान उप जिलाधिकारी पाटी अनिल कुमार चन्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर0सी पुरोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामन्त, बीडीओ पाटी एस सी लोहानी समेत अन्य अधिकारी व जनता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें