Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: रामनगर पहुची प्रियंका गांधी कहाँ परिवार का उत्तराखंड से पुराना नाता 

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 13, 2024
रामनगर पहुची प्रियंका गांधी कहाँ परिवार का उत्तराखंड से पुराना नाता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया. प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत उत्तराखंड से अपने लगाव के साथ की. उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उनके पिता, भाई और उनके साथ ही उनके बच्चों ने भी देहरादून से शिक्षा ग्रहण की है. प्रियंका ने कॉर्बेट पार्क में बताई गई छुट्टियों का भी जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के भाषणों को पुराना बताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनके परिवार का एक पुराना रिश्ता है. जिस जगह बचपन की मीठी-मीठी यादें होती हैं, वहां से खास रिश्ता होता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कौन संरक्षण दे रहा है यह मोदी सरकार बताएं ,साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार जनता को खुद निर्णय लेना है, वहीं प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन जनता से वोट अपील करी उन्होंने कहा इस बार देश में परिवर्तन होने जा रहा है वहीं प्रियंका गांधी को सुनने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे वही पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो भी बाते अपने भाषण में कही वह सभी बाते मन से कही हैं| जो कि बनावटी नहीं हैं| उनकी बातों ने सभी लोगों के दिलों को जीता है| जिसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा|  वनग्राम के 15000 से अधिक लोगों के लिए गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस जमीन पर सालों से लोग बसे हैं| उन सभी लोगों को मालिकाना हक़ दिलाना कांग्रेस का संकल्प है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही वनग्रामों के लिए विशेष कानून लाकर उन लोगों को न्याय दिलाया जायेगा|

जरूरी खबरें