Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिले की सबसे हॉट सीट बन चुकी जिला पंचायत पाटन पाटनी का कौन बनेगा सरताज सुष्मिता या सुनीता?

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

सभी की निगाहें पाटन पाटनी पर। मुकाबला भाजपा बनाम फर्त्याल।चंपावत जिले की सबसे ज्यादा हॉट सीट बन चुकी लोहाघाट की पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट पर सब की निगाहें बनी हुई है। यह सीट सबसे ज्यादा चर्चाओं में कारण इस सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुनीता जोशी पत्नी सचिन जोशी व निर्दलीय सुष्मिता फर्त्याल पुत्री पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के बीच कांटे का मुकाबला जनता को देखने को मिल सकता है। जहां सुष्मिता के सर पर उनके पिता भाजपा के कद्दावर नेता व दो बार के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का हाथ है तो वही सुनीता जोशी के पीछे उनके पति क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी मजबूती के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ओर से चुनाव जीतने की रणनीति बनने के साथ-साथ धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। अब यह तो आने वाली 31 जुलाई को पता चलेगा की जनता किसके सर पर जीत का ताज सजाती है ।जहा सुष्मिता बचपन से राजनीतिक परिवार में पली बड़ी है उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है वह स्पष्ट कर चुकी है उनका उद्देश्य अपने पिता की तरह जनता की सेवा करना व क्षेत्र का विकास करना है वर्तमान में सुष्मिता पीएचडी कर रही है।तो वही सुनीता जोशी भी अपनी पति की तरह जन सेवा व विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। जहा सुष्मिता के समर्थन व प्रचार में उनके पिता का अनुभव व समर्थक है तो वही सुनीता के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता व युवा जुटे पड़े है।जहां पूर्व विधायक फर्त्याल एक मजबूत जन आधार वाले नेता हैं तो वहीं सचिन जोशी भी क्षेत्र में अपनी जन सेवा से काफी लोकप्रिय है। जहां पूर्व विधायक फर्त्याल हर हाल मे इस हॉट सीट को जीतना चाहेंगे तो वही भाजपा भी कोई कसर नही छोड़ना चाहेगी।राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है मुकाबला किसी के लिए भी आसान नहीं होगा मुकाबला कांटे का रहेगा। कहा मुकाबला पूर्व विधायक फर्त्याल और भाजपा के बीच है। इस सीट पर भाजपा के द्वारा सुनीता जोशी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है तो वही पूर्व विधायक फर्त्याल ने टिकट वितरण में कुछ भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए अपनी बेटी सुष्मिता को निर्दलीय मैदान में उतारा है। देखना यह दिलचस्प होगा कि इस सीट से जीत का ताज किसके सर पर जनता सजाती है।

जरूरी खबरें