रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चंपावत प्रकरण में गरमाई राजनीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।
चंपावत प्रकरण में गरमाई राजनीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।
कांग्रेस का पुतला दहन करने तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा पर मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेस में आक्रोश।
चंपावत में हुए नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण पर चंपावत जिले में सियासत गरमा गई है। जहा कल चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस पर इस प्रकरण का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया था ।जिस पर कांग्रेस तिलमिला उठी ।आज रविवार को कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के निर्देश पर यूथ कांग्रेस व कांग्रेस ने लोहाघाट के वीर कालू सिंह चौराहे पर भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन करने का विरोध तथा भाजपा पर दुष्कर्म प्रकरण में नामजद बनाए गए भाजपा नेताओं को बचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले में भाजपा नेता सहित तीन लोगों को पुलिस के द्वारा नामजद किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा शासन के दबाव में चंपावत पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को साफ़ बचा लिया गया है तथा 24 घंटे के भीतरी पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है जबकि कई मामले लटके पड़े हुए हैं। कहा इस मामले में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत उसकी महिला मित्र अर्जिता राय को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा ने षडयंत्र रचकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद महरा को भी इस प्रकरण में जबरदस्ती आरोपी बनाया गया है।
जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा दोनों ही मामलों में भाजपा के नेता शामिल है और भाजपा कांग्रेस का पुतला फूक रही है मुख्यमंत्री अपने बयान में कांग्रेस को षड्यंत्रकारी बता रहे हैं जो कि निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कांग्रेस सिर्फ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए प्रोटेस्ट कर रही है जो कि भाजपा को रास नहीं आ रहा है और भाजपा कांग्रेस पर इस शर्मनाक प्रकरण का ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा उनके प्रदेश सचिव महरा सिर्फ नाबालिग को न्याय दिलाने तथा पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

जिस पर सत्ता के दबाव पर पुलिस ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है। जबकि दोनों ही जगह भाजपा नेता शामिल है ।कहा अपराध भाजपा नेता कर रहे हैं और ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश सचिव पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा अगर भाजपा एक बार कांग्रेस का पुतला दहन करेगी तो कांग्रेस चार बार भाजपा सरकार का पुतला दहन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने चंपावत पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव पर लगाए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। साथ ही मामले में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। फिलहाल चंपावत मामले को लेकर भाजपा व कांग्रेस में एक प्रकार का वार छिड़ा हुआ है ऐसा लग रहा है दोनों पार्टियों के बीच पुतला दहन प्रतियोगिता चल रही है।
पुतला दहन में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट चांद बोहरा , प्रहलाद सिंह अधिकारी, भागीरथ भट्ट, एडवोकेट भुवन चौबे , शंकर बोरा, बल्लू महरा, जितेंद्र शाह, शैलेंद्र राय, विजय ढेक,पुष्पा बिष्ट, भारती महरा, लता खर्कवाल ,रेखा देवपा, रेखा चतुर्वेदी, लोकेश पांडे, अजय बिष्ट, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंचल राम ,मानव सार्की , भुवन बोरा, कार्तिक ,राहुल ,निखिल ,रोहन सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
