Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जनकांडे जिला पंचायत सीट के सदस्य पद उम्मीदवार नाथ सिंह करायत ने किया जनसंपर्क।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 20, 2025

जनकांडे जिला पंचायत सीट से सदस्य पद उम्मीदवार नाथ सिंह करायत ने किया जनसंपर्क।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रशासन के द्वारा तेज कर दी गई है कल 21 जून को शासन के द्वारा चुनाव अधिसूचना जारी की जा सकती है। वहीं चुनाव को लेकर लोहाघाट विधानसभा की जनकांडे जिला पंचायत सीट से सामाजिक कार्यकर्ता युवा नाथ सिंह करायत ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेस की है । हालांकि अभी मतदान की तारीख तय नहीं हुई है। पर उसके बावजूद नाथ सिंह करायत ने आज शुक्रवार को युवाओं व बुजुर्गों को साथ लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर जनता से आशीर्वाद मांगा। वहीं क्षेत्र वासियों का कहना है नाथू सिंह करायत के द्वारा अधिकतर बेसहारा लोगों की मदद की जाती है तथा क्षेत्र वासियों के हर सुख दुख में वह साथ खड़े रहते हैं। कहा नाथ सिंह करायत जनकांडे सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के योग्य उम्मीदवार है। नाथू सिंह करायत ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से अपना आशीर्वाद देने की अपील की है। पंचायत चुनाव को लेकर लोहाघाट क्षेत्र में धीरे-धीरे माहौल गर्माते जा रहा है।"काली कुमाऊं खबर"में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए "9761602741 "मे संपर्क करें।

जरूरी खबरें