Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट :पूर्व भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल ने वर्तमान विधायक खुशाल अधिकारी पर जनता को गुमराह करने सत्ता पक्ष की चाटुकारिता करने के लगाए गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 1, 2024
लोहाघाट पूर्व भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल ने वर्तमान विधायक खुशाल अधिकारी पर जनता को गुमराह करने सत्ता पक्ष की चाटुकारिता करने के लगाए गंभीर आरोप लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने वर्तमान कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर जनता को गुमराह करने सत्ता पक्ष की चाटुकारिता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा विधायक अधिकारी ने अपने 2 वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ जनता को गुमराह किया है ना तो वह जनता के बीच गए ना ही विधानसभा के विकास के लिए उनके द्वारा अभी तक कोई कार्य किया गया है फर्त्याल ने कहा अधिकारी ठेकेदार हैं और अपनी ठेकेदारी चमका रहे हैं जहां उनके ठेके चल रहे हैं वह काम देखने को वहां जा रहे हैं और कह रहे हैं कि वह जनता की समस्याओं को पूछ रहे हैं उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और विधायक उसका सेहरा अपने सर पर बाध रहे हैं तथा मिठाइयां बटवा रहे हैं उन्होंने कहा विधानसभा में भी उनके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कोई प्रश्न तक नहीं पूछा गया है उन्हें हाउस में मुद्दे उठाने तक नहीं आते हैं उनके द्वारा विधायक निधि तक नहीं बाटी जा रही है तो विकास कार्य वे क्या करेंगे उल्टा विधायक उनके ऊपर आरोप लगा रहे हैं फर्त्याल ने कहा विधायक अधिकारी का 2 साल का कार्यकाल जीरो रहा है अगर उन्होंने 2 साल विधानसभा क्षेत्र में कार्य किए हैं तो उन कार्यों को जनता को बताए विपक्ष के विधायक होने के बावजूद अधिकारी ने इन दो सालों में सत्ता पक्ष की चाटुकारिता कर सिर्फ अपनी ठेकेदारी को चमकाया है और जनता को छला है वहीं पूर्व विधायक फर्त्याल के इस बयान से लोहाघाट की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है विधायक अधिकारी पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं अब देखना है विधायक अधिकारी अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या सफाई देते हैं

जरूरी खबरें