Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: लोहाघाट:कांग्रेस प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का सुपड़ा होगा साफ सांसदों पर निष्क्रिय रहने के लगाए आरोप

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 2, 2023
कांग्रेस प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का सुपड़ा होगा साफ सांसदों पर निष्क्रिय रहने के लगाए आरोप उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने लोहाघाट में प्रेस वार्ता कर बताया भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में देश की प्रगति को लेकर कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं सिर्फ जनता को छला है वहीं उन्होंने प्रदेश के पांचो सांसदों व तीन राज्यसभा सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा सांसदों के द्वारा प्रदेश में कार्य करने के बजाय जनता को गुमराह किया गया है जोशी ने कहा टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन, रामनगर से गैरसैन रेल ,लाइन किच्छा खटीमा रेल लाइन , पंचेश्वर डैम निर्माण कार्य ,120 मेगावाट की चमगार जल विद्युत परियोजना के अलावा लोहाघाट नगर के लिए बनने वाली सरयू लिफ्ट पेयजल योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है ना ही सांसदों के द्वारा विकास कार्यों के लिए मिलने वाली सांसद निधि को खर्च किया गया है तथा चुनाव नजदीक आते ही सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में मडराने लगे हैं विकास के नाम पर सांसदों ने जनता को ठगा है उन्होंने पांचो सांसदों को चुनौती देते हुए कहा वह अपने 10 साल के विकास कार्यों को जनता के सामने रखें तथा अपनी उपलब्धियां बताएं उन्होंने कहा आज लोहाघाट नगर की जनता सीवर युक्त पानी पीने को मजबूर है पर लोहाघाट की जनता के लिए बनने वाली महत्वपूर्ण सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है क्षेत्रीय सांसद के द्वारा भी इस मुद्दे को कहीं पर नहीं उठाया गया नाही क्षेत्रीय सांसद इन 10 सालों में क्षेत्र में सक्रिय रहे जोशी ने कहा उत्तराखंड की जनता ने इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उत्तराखंड से उखाड़ने का मन बना लिया है इस बार भाजपा उत्तराखंड की लोकसभा की पांचो सीट हारेगी तथा कांग्रेस एक बार फिर 2009 का इतिहास दोहराएगी उन्होंने कहा 2024 में देश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है

जरूरी खबरें