Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट भाजपा के महेंद्र व निर्दलीय अंकिता बोहरा ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिया किया नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 11, 2025

दोनों ने जीत का किया दावा।चंपावत जिले में आज चारों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख पदों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है।सोमवार को आज लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ढेक ने चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे के दिशा निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो के साथ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। महेंद्र ढेक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी ,हाई कमान को धन्यवाद देते हुए अपनी जीत का दावा किया ।महेंद्र ने कहा उनके पास 19 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पूरा समर्थन है कहा लोहाघाट ब्लॉक में भाजपा का परचम लहराएगा। तो वही लोहाघाट ब्लॉक से निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा ने भी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पुष्कर सिंह बोहरा व अपने समर्थकों संग अपना नामांकन कराया। अंकिता बोहरा ने भी अपनी जीत का दावा किया है उन्होंने कहा जादुई आंकड़ा उनके पास है इस बार लोहाघाट ब्लॉक की प्रमुख वह बनने जा रही है । लोहाघाट ब्लॉक में दोनों ही प्रत्याशी अपने पास बहुमत होने का दावा कर रहे हैं। यह तो 14 अगस्त को पता चलेगा किस में कितना दम है और कौन संभालेगा लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख की गद्दी ।ब्लॉक के चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ने लोहाघाट ब्लॉक से महेंद्र ढेक की जीत का दावा किया है कहां भाजपा अपना परचम पूरे जिले में लहराते जा रही है। लोहाघाट में रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी व बी डी ओ कविंद्र रावत की देख रेख मे नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। सुरक्षा के लिए एस एच ओ अशोक कुमार के नेतृत्व मे पुलिस बल मौजूद है।इस दौरान दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सुभाष बगोली, गिरीश कुवर , राजू अधिकारी , राजू गढ़कोटी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें