Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में चंपावत में पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 26, 2023
राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे व भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए चंपावत में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह रविवार को चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का विरोध जताते हुए तथा भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए चंपावत मे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह किया पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर इस प्रकार के कदम उठा रही है भाजपा ने साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करी है पार्टी भाजपा की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी तथा अदालत के इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने कहा भाजपा की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बुरी तरह घबरा चुकी है इस कारण इस प्रकार के फैसले ले रही है उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की इन करतूतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी खर्कवाल ने कहा कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर इस लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाएगी और भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करेगी सत्याग्रह में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बडोला, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगदीश पांडे ,एडवोकेट श्याम कार्की, क प्रताप महराना, जगत सिंह महर ,विपिन जोशी भुवन चौबे ,गोलू गंगोला, करन सिंह, चिराग फर्त्याल ,सूरज मिश्रा मनीष महर ,संदीप रावत ,प्रमोद बड़ेला ,मुकेश महर ,अंकित भट्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें