Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

: कर्नाटक में कांग्रेस को मिली भारी जीत पर लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

Laxman Singh Bisht

Sat, May 13, 2023
  कर्नाटक से आए चुनाव के नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट के बीर कालू सिंह मेहरा चौक पर आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाते हुए मिठाईयां बाटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने पीएम मोदी के जुमलो को नकार दिया कर्नाटक में चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा जो धर्म की गंदी राजनीति करी जा रही थी उसे जनता ने सबक सिखाया कर्नाटक की जनता ने डबल इंजन को नकार दिया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी पीएम मोदी के द्वारा जनता को कई प्रकार का लालच दिया जा रहा था पर जनता ने भाजपा की धर्म व झूठे वादों की राजनीति को नकारते हुए जुमलेबाज भाजपा को सबक सिखाया और कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता सौंप दी उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को इसी तरह सबक सिखाएगी खुशी जताने में पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट,डॉ महेश ढेक,कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवीन जोशी, बल्लू मेहरा, भुवन चौबे, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, लोकेश पांडे, बृजेश मेहरा,गोपाल कनौजिया, चांद बोहरा, भवान राम आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें