Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: लोहाघाट में कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ जोरदार आगाज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 14, 2023
लोहाघाट में कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आगाज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज किया लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के संयोजन व जिला अध्यक्ष कांग्रेस चंपावत पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने गुरुवार को लोहाघाट के नेहरू पार्क में सम्मेलन का आगाज किया सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कांग्रेस नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है मेहरा ने सभी कांग्रेस पदाधिकारी से बूथ व मंडल स्तरीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए तथा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आवाहन किया उन्होंने कहा भाजपा जुमलो की पार्टी व जन विरोधी सरकार है उन्होंने भाजपा पर जमकर हमले करते हुए कहा अगर 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो सबसे पहले अग्निबीर योजना को खत्म किया जाएगा तथा अगली बार उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आएगी तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करी जाएगी उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभी से घर-घर जाकर भाजपा की जन विरोधी नीति की जानकारी देने तथा कांग्रेस पार्टी के एजेंडे को बताने को कहा उन्होंने कहा 2024 में कांग्रेस सहयोगी दलों के सहयोग से सरकार बनाएगी तथा उत्तराखंड की पांचो सीटों में परचम लहराएगी उन्होंने कहा आज देश का धन अंबानी व अडानी की जेबों में जा रहा है प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है महारा ने कहा जनता 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल व पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा को जुमले की सरकार बताया उन्होंने कहा आज प्रदेश की सड़क ,शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है और मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं तथा अंकिता हत्याकांड व अन्य मामलों में शामिल भाजपा नेताओं को बचा रहे हैं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया उन्होंने भी 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया उन्होंने कहा कांग्रेस देश को जोड़ने की राजनीति करती है और भाजपा देश को तोड़ने की राजनीति करती है भाजपा देश को धर्म के नाम पर बांट रही है उन्होंने कहा कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्रीयो ने देश के लिए अपनी जान दी है और भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श बता रही है भाजपा नेता देश की आजादी में अपना योगदान बताएं वही सम्मेलन में सभी कांग्रेस पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखें तथा 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीताने का संकल्प लिया कुल मिलाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सफल रहे वही लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को धन्यवाद दिया उन्होंने सम्मेलन को ऐतिहासिक बताया कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मेहरा का रहा इस मौके पर कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष विमला मेहरा, विमला सजवान ,निर्मला गहतोरी सुमनमेहरा, कांग्रेस प्रवक्ताडॉमहेशढेक,अशोकमहरा,भागीरथभट्ट,एनसी जोशी, , कविराज मोनी, शैलेंद्र राय,निर्मल तड़ागी, भुवन चौबे ,अशोक वर्मा ,खजान दास गुड्डू, प्रदीप देव ,शंकर बोहरा, होशियार बोहरा ,चाद बोहरा , भगत राम ,शंकर अधिकारी ,मदन पूजारी प्रकाश शाह सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें