Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत पुलिस इंग्लैंड से बरामद कर लाई गुमशुदा फोन।

चम्पावत पुलिस इंग्लैंड से बरामद कर लाई गुमशुदा फोन।

गुमशुदा फोन को चम्पावत पुलिस द्वारा इंग्लैड से बरामद कर लौटाई मोबाइल स्वामी के चेहरे पर मुस्कान 15 मई 2025 को श्री कमल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम पटन थाना पाटी जनपद चम्पावत द्वारा थाना पाटी में आकर अपना Vivo Y16 फोन खोने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चम्पावत पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा मोबाइल फोन को इंग्लैंड से बरामद कर मोबाइल स्वामी की पत्नी दीपा बोहरा के सुपुर्द किया गया।

सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस हुआ फोन

चम्पावत पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से उक्त गुमशुदा फोन को ट्रेस किया और पाया कि उक्त फ़ोन इंग्लैंड में एक्टिव हुआ है। इसके बाद चम्पावत पुलिस द्वारा फोन के वर्तमान मालिक मोहित कालरा से संपर्क किया,पुलिस द्वारा मोहित कालरा से विधिक वार्तालाप किया गया जिसके परिणाम स्वरूप उक्त व्यक्ति द्वारा फोन को कोरियर के माध्यम से भारत भिजवाया।एसपी अजय गणपति के आदेश पर थाना पाटी द्वारा उक्त फोन को इंग्लैंड से कोरियर के माध्यम से बरामद कर दिनांक 21 नवंबर 2025 को उक्त बरामदा मोबाइल को मोबाइल स्वामी कमल सिंह की पत्नी श्रीमती दीपा बोहरा के सुपुर्द किया गया।मोबाइल स्वामी कमल सिंह तथा उनके परिजनों द्वारा खोया हुआ फोन पाकर काफ़ी खुशी व्यक्त कर चम्पावत पुलिस की इस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा व आभार व्यक्त किया गया। यह बरामदगी चम्पावत पुलिस के अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और आम जनमानस की चम्पावत पुलिस पर भरोसे को दर्शाती है।

जरूरी खबरें