Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: भाई के खिलाफ भाई लड़ेगा चुनाव बद्रीनाथ उपचुनाव में राजेन्द्र भण्डारी के खिलाफ लड़ेंगे भण्डारी के छोटे भाई चुनाव

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 15, 2024
भाई के खिलाफ भाई लड़ेगा चुनाव बद्रीनाथ उपचुनाव में राजेन्द्र भण्डारी के खिलाफ लड़ेंगे भण्डारी के छोटे भाई चुनाव बद्रीनाथ बिधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भण्डारी के खिलाफ उनके छोटे भाई भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि व पूर्व भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बीरेन्द्र पाल भण्डारी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडने जा रहे है। पोखरी में प्रेस वार्ता आयोजित कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा वे कई वर्षों  पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं लेकिन उनकी दावेदारी को कोई भी तवज्जो पार्टी ने नहीं दी पार्टी मे समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है मालूम हो बीरेन्द्र पाल भण्डारी भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के छोटे भाई हैं और इससे पहले कई वर्षों तक बीरेन्द्र पाल भाजपा में कई पदों पर थे और 2014 में भी राजेन्द्र भण्डारी की पत्नी रजनी भण्डारी और बीरेन्द्र पाल की पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था ।वहीं बीरेन्द्र पाल भण्डारी ने कहा है कि उनके साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता भाजपा को छोड़ सकते हैं।ऐसे में भाजपा को इस सीट बड़ी दिक्कते आ सकती हैं

जरूरी खबरें