Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: अजय टम्टा एनडीए सरकार में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व राज्य मंत्री पद की ली शपथ

अजय टम्टा एनडीए सरकार में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व राज्य मंत्री पद की ली शपथ अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे भाजपा सांसद अजय टम्टा मोदी कैबिनेट व एनडीए सरकार में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद अजय टम्टा ने रविवार को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्री पद की शपथ ली उत्तराखंड में भाजपा के द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है इनाम स्वरूप सरकार ने उत्तराखंड के अजय टम्टा को कैबिनेट में जगह दी है अजय टम्टा के मंत्री बनने पर लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है सभी लोगों ने सांसद अजय टम्टा को शुभकामनाएं दी है साथ ही आशा जताई है अजय टम्टा उत्तराखंड की जनता की आवाज संसद में जोरदार तरीके से उठाएंगे तथा उत्तराखंड की समस्याओं का समाधान करेंगे सांसद टम्टा को कौन सा विभाग मिलता है यह विभागों के बंटवारे के बाद पता चल पाएगा बधाई देने में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,राजू गढ़कोटी ,गोविंद वर्मा ,मुकेश कलखुड़िया ,जीवन गहतोड़ी ,मोहित पाठक ,कैलाश अधिकारी ,सचिन जोशी ,सतीश पांडे ,दीपक ओली सहित कई लोगों ने उन्हें बधाइयां दी

जरूरी खबरें