Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: रामनगर G 20 में शामिल होने आ रहे विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए डिवाइडरो में लगाए गए फूलों की चोरी प्रशासन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिएआदेश

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 27, 2023
जी 20 होने से पहले ही विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए डिवाइडरो में लगाए गए फूलों की हुई चोरी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज G20 सम्मेलन में शामिल होने रामनगर आ रहे विदेशी मेहमानो के स्वागत में सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूलो और शोभादार पौधो के चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे परेशान जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए है। डीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने अज्ञात फूल चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। रामनगर में 28 से 30 मार्च तक G 20 सम्मेलन होना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक रूट पर सौंदर्यकरण का काम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। लेकिन सड़क के बीचों बीच लगाए जा रहे फूल के पेड़ और शोभादार पेड़ो को अराजकतत्वों द्वारा चोरी किया जा रहा है। जिससे जिला प्रशासन और ठेकेदार परेशान नजर आ रहे है। इतना ही नहीं सड़क किनारे लगाए गए सौर पैनल में भी अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया की संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया की सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और सौभादार पौधो की चोरी हो रही है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

जरूरी खबरें