Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में गन हाउस का औचक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

चम्पावत में गन हाउस का औचक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर आज 24 अप्रैल को सीओ चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण द्वारा जनपद चम्पावत में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में स्थित लाइसेंसी गन हाउस का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर गहन जाँच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए जांच में स्टॉक का सत्यापन, गन हाउस में रखे गए हथियारों और कारतूसों के भौतिक स्टॉक का मिलान लाइसेंस धारकों की स्टॉक पंजिका से किया गया। जांच मे सभी स्टॉक सही पाए गए। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए शस्त्र भंडारों की सुरक्षा व्यवस्था,

सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, और स्ट्रांग रूम की स्थिति का जायजा लिया गया। सीओ के द्वारा गन हाउस स्वामियों को निर्देश दिए गए कि वे बिक्री, मरम्मत और जमा किए गए हथियारों से संबंधित सभी अभिलेखों को अद्यतन रखें और नियमित रूप से पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

जरूरी खबरें