रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के तहत राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के तहत राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित।
शहीद राज्य आंदोलन कारियो को दी गई श्रद्धांजलि।
राज्य आंदोलन कारियो ने कहा 25 सालों में विकास तो हुआ पर पर्वतीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव।
पहाड़ का पानी व जवानी पहाड़ के नहीं आ रही है काम।
लोहाघाट। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के तहत आज शनिवार को लोहाघाट पालिका सभागार में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियो को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा इन्हीं राज्य आंदोलनकारियो के त्याग व संघर्ष के बदौलत उत्तराखंड राज्य बना।
कई आंदोलनकारियो ने अपनी शहादत दी कई लोग जेल में रहे ।उन्होंने कहा वह शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना की शुभकामनाएं देते है। कहा सरकार राज्य आंदोलन कारियो के हित में कई कार्य कर रही है 25 वर्षों में राज्य का काफी विकास हुआ है। कार्यक्रम में आए प्रबुद्ध जनो ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास के बारे में प्रकाश डाला। तो वहीं राज्य आंदोलनकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा 25 वर्षों में राज्य में विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार भी बड़ा है।
प्रदेशवासियों ने जिस परिकल्पना से अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन किया था आज वह परिकल्पना साकार होती नजर नहीं आ रही है। उत्तराखंड का युवा बेरोजगारी से त्रस्त होकर प्रदेश से पलायन करने को मजबूर है ।उन्होंने कहा यह 25 वर्षों में सरकारों की नाकामी है तो वहीं राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह मेहता ने राज्य आंदोलन के दौरान किए गए संघर्ष को याद किया कहा पहाड़ की जल ,जंगल व जमीन को लेकर पहाड़ वासियों ने उत्तराखंड राज्य की लड़ाई लड़ी थी। राज्य आंदोलनकारी शिक्षक जीवन सिंह मेहता ने कहा बीते 25 वर्षों में राज्य में विकास तो हुआ है पर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन बड़ा है, आज पूरे पहाड़ में रोजगार व पेयजल की विकट समस्या बनी हुई है,
योजनाएं धरातल पर परवान नहीं चढ़ पा रही है ।पहाड़ की चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था में भी कोई खास सुधार नहीं हुआ है ।पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम नहीं आ पा रहा है।उन्होंने सरकार से पहाड़ों में रोजगार , पेय जल व चिकित्सा सुविधा में अधिक से अधिक कार्य करने की मांग की है ।साथ ही क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी ने बताया जिला प्रशासन के द्वारा 25 वीं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारी को सम्मानित किया उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से जनपद वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना दी।
इस दौरान जीजीआईसी व विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद पाटनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह मेहता, जीवन मेहता ,प्रहलाद सिंह मेहता, कुंदन बिष्ट ,देवकी महरा पत्नी राज आंदोलनकारी स्व 0भगवान सिंह महरा ,भुवन खर्कवाल , मीरा शाह,मीना राय के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी केविंद्र रावत, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी, डॉक्टर अवनीश शर्मा, सभासद सुरेश फर्त्याल ,योगेश जोशी ,आशीष राय ,दीपक गोस्वामी
,जीवन गहतोड़ी ,अनिल वर्मा ,प्रशांत वर्मा ,प्रकाश उप्रेती ,प्रमोद महर , राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी ,पीयूष पांडे, कैलाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र