Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान। 4 मई को होगी मतगणना

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 15, 2026

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान। 4 मई को होगी मतगणना

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव 23 व 29 अप्रैल को। 4 मई को मतगणना।

चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने प्रेस वार्ताकर आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने प्रेस वार्ता में बताया पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में 23 व 29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना होगी। असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को मतगणना।पांडिचेरी में भी एक चरण में मतदान होगा 9 अप्रैल को तथा 4 मई को मतगणना।तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा और 4 मई को मतगणना ।इसके अलावा केरल में भी एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना की जाएगी। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया सभी राजनीतिक पार्टियों से वार्ताकर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है । उन्होंने बताया पांच राज्यों में 17.4 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे तथा 25 लाख चुनाव कर्मी इन मतदानों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएंगे। कहा चुनाव आयोग पूरी तरह पांच राज्यों में चुनाव के लिए तैयार है कहा चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न किए जाएंगे।

जरूरी खबरें