Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: रामनगर में जी-20 सम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक हुई शुरू

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 29, 2023
रामनगर G-20 की बैठक हुई शुरू, 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर करेंगे मंथन   G-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का आज बुधवार को दूसरा दिन है। बैठक शुरू हो गई है। 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर मंथन करेंगे। इसमें स्वास्थ्य भी एक अहम मुद्दा है। विशेषज्ञ बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन करेंगे।बुधवार को सुबह ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांफ्रेंस शुरू हुई। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर पर मंथन होगा। दूसरे एजेंडे में विज्ञान से जुड़ी जानकारी सुलभ व निशुल्क, त्वरित तरीके से कैसे सभी तक पहुंचे, उस पर मंथन होगा। शाम करीब छह बजे तक चलेगी कांफ्रेंसतीसरे एजेंडे में विश्व स्तर के प्रयासों के बीच समन्वय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता, समावेशन पर वैश्विक नीति विकसित करना शामिल है। इसके अलावा जो हमारा परंपरागत ज्ञान उसका उचित वैज्ञानिक सत्यापन कर उपयोग मंथन होगा। जी 20 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है   चौथे एजेंडे में वैश्विक विज्ञान सलाह तंत्र को मजबूत करने पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। जैसे एक संस्थागत तंत्र को विकसित कर संवाद के जरिये विकासशील और कम विकासशील देशों को लाभांवित किया जा सके, इस पर भी बातचीत होगी। कांफ्रेंस शाम करीब छह बजे तक चलेगी।

जरूरी खबरें