Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी में चली गोलियां सुरक्षा में बड़ी चूक

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी में चली गोलियां सुरक्षा में बड़ी चूक

अमेरिका में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जहां व्हाइट हाउस के चल रहे एक डिनर पार्टी में अचानक गोलीबारी की घटना हो गई इस दौरान 7 से 8 राउंड गोलियां चली। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद थे।घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमलावर का मुख्य निशाना शायद वही थे। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध कई हथियारों के साथ सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सीक्रेट सर्विस ने समय रहते उसे काबू कर लिया। इस दौरान एक अधिकारी घायल हुआ, सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति ट्रंप सहित अन्य सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।ट्रंप ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें निशाना बनाने की कोशिश हुई हो। उन्होंने पहले भी पेंसिल्वेनिया और फ्लोरिडा में मिली धमकियों का जिक्र किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल इस मामले की जांच एफबीआई की आतंकवाद-रोधी टीम कर रही है। एजेंसियां हमलावर के इरादों और पृष्ठभूमि का पता लगाने में जुटी हैं।ताकि यह साफ हो सके कि यह अकेले व्यक्ति की हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है।

जरूरी खबरें