Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय कि 20 दिनों से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन अचानक से हुई ठीक अस्पताल प्रबंधन ने मशीन को बता दिया था खराब चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट ने मशीन को बताया ठीक कई लोगों के किए अल्ट्रासाउंड लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 6, 2023
खबर का हुआ असर 20 दिनों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन अचानक से हुई ठीक अस्पताल प्रबंधन ने सही मशीन को बता दिया था खराब लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय कि पिछले 20 दिनों से भी अधिक समय से खराब पड़ी हुई अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों के विरोध व मीडिया में खबर आने के बाद अचानक से रातों-रात ठीक होकर सही काम करने लग गई है तथा चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं व मरीजों के अल्ट्रासाउंड होने लग गए हैं जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों को राहत मिलने लग गई है गुरुवार को चंपावत जिला चिकित्सालय से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप बिष्ट के द्वारा लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट व अस्पताल प्रबंधन के द्वारा खराब बताई गई अल्ट्रासाउंड मशीन से आज 27 अल्ट्रासाउंड किए गए डॉक्टर बिष्ट ने कहा मशीन बिल्कुल सही तरीके से काम कर रही है मशीन में थोड़ी बहुत दिक्कत है और मशीन अल्ट्रासाउंड करने लायक है और सही डायग्नोज कर रही है डाक्टर बिष्ट ने कहा  मशीन को खराब क्यों बताया गया यह तो अस्पताल प्रबंधन ही जाने लेकिन मरीजों को इस तरह से परेशान करना काफी गलत बात है वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा ने कहा अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रोव खराब हुआ है जिस कारण पिक्चर क्वालिटी साफ नहीं आ पा रही है इस मशीन से वह अल्ट्रासाउंड नहीं कर सकती है डॉ सोनाली ने कहा अगर अल्ट्रासाउंड मशीन सही होती तो वे लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड करना छोड़ जिला चिकित्सालय चंपावत अल्ट्रासाउंड करने क्यों जाती उनके पास मशीन की टेक्निकल रिपोर्ट भी मौजूद है तथा उनके द्वारा सीएमओ को मशीन के प्रोब के खराब होने की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है अब यहां पर प्रश्न यह है कि लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट व सीएमएस के द्वारा पिछले 20 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन को खराब बताकर अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा को बंद कर दिया गया था जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं व मरीजों को चंपावत जिला चिकित्सालय या प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने पढ़ रहे थे तथा कई मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराएं वापस घरों को लौट रहे थे लेकिन जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप बिष्ट के द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन को अल्ट्रासाउंड करने लायक बताया जा रहा है उनके द्वारा आज 27 अल्ट्रासाउंड भी करे गए अब मशीन खराब है या सही है तथा अल्ट्रासाउंड करने लायक है या नहीं उसकी जांच टेक्निकल टीम ही कर सकती है फिलहाल खामियाजा  मरीजों को भुगतना पड़ रहा है वही अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की झूठी सूचना देने व मरीजों को परेशान करने पर लोगों में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है वही राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी व सभासद राजकिशोर साह , दीपक साह अस्पताल में आए मरीजों ने इसे अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच कराने व सीएमएस का ट्रांसफर कराने की मांग करी है वही राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी व लोगों ने कहा सही मशीन को खराब बताना तथा अल्ट्रासाउंड सेवा को बंद करना तथा मरीजों को परेशान करना स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही है इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने व अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पूरी करने तथा अल्ट्रासाउंड की सुविधा सुचारू कराने की मांग सीएमओ चंपावत से करी गई है मालूम हो बुधवार को राज्य आंदोलनकारी राज गरकोटी ,सभासद राजकिशोर , दीपक शाह व मरीजों के द्वारा बंद पड़े अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन कर अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक कराने की मांग की गई थी तथा चैनल ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसका असर एक दिन बाद ही देखने को मिल गया है अचानक से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन ने ठीक से काम करना शुरू कर दिया कुल मिलाकर इसे स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही माना जाएगा दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए अब देखना यह है कि कल से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड होते हैं या नहीं क्योंकि लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट इस मशीन को खराब बता चुकी है

जरूरी खबरें