Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: चंपावत:सीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सालयों एवं उप केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण । कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन चिकित्सा अधिकारियों दो एएनएम, नर्सिंग अधिकारी व सीएचओ का रोका वेतन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 30, 2024
सीएमओ के नेतृत्व में कई चिकित्सालयों एवं उप केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण ।कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन चिकित्सा अधिकारियों दो एएनएम, नर्सिंग अधिकारी व सीएचओ का रोका वेतन। चंपावत मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अब लापरवाह डॉक्टरों एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की खैर नहीं है। नवागत सीएमओ डॉ देवेश चौहान ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पूरे जिले की चिकित्सा और स्वास्थ्य व्यवस्था को समझने तथा व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। सीएमओ समेत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रजीत पांडे तथा एनएचएम की टीम द्वारा पीएचसी बाराकोट, खेतीखान, भिगराडां, ईजडां, स्वाला, चौड़ा मेहता तथा एनएचएम की टीम ने उप केन्द्रों धुनाघाट, जनकांडे, कजीना, मुलाकोट, चौडांकोट का औचक निरीक्षण कर वहां कई खामियां पाई गई।इस दौरान सीएमओ तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगों से भी पूछताछ की गई कि उन्हें चिकित्सा सुविधा मिल रही है या नहीं ? नहीं मिल रही है तो इसकी वजह क्या है ? सीएमओ का स्पष्ट कहना था कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। इसके बावजूद भी यदि लोगों तक वह सुविधा नहीं मिलती है तो उनकी उपस्थिति का लोगों को क्या लाभ मिलता है ? भ्रमण के दौरान उन्होंने चिकित्सालयों को साफ सुथरा रखने के साथ वहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का भी जायजा लिया। तथा लोगों से कहां वे चिकित्सालय व एएनएम केन्द्र समय से खुलते है या नहीं ? इसकी उन्हें समय समय पर जानकारी दिया करें साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रामीण स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं डॉक्टरों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ के इस एक्सन से स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों में हड़कंप मचाचा हुआ है।

जरूरी खबरें