Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी चोमैल क्षेत्र के लीदू गांव की महिला समय से नहीं मिल पाया इलाज लोहाघाट अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 1, 2023
समय से उपचार न मिलने पर चोमैल क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला की हुई मौत क्षेत्र मेंआक्रोश ,लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की भेंट चढ़ी महिला चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक के चोमैल क्षेत्र के लीदू गांव की 33 वर्षीय महिला उमा देवी पत्नी गणेश सिंह बिष्ट को समय से उपचार न मिलने के कारण मौत हो गई महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिस कारण क्षेत्र के लोगों में सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार शाम गांव में चल रहे नवरात्र पर्व के उत्सव की खुशी मना रही उमा देवी की रात 9:00 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी लेकिन चोमैल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी में चिकित्सा की कोई सुविधा ना होने के कारण ग्रामीण महिला को आनन-फानन में भारी बारिश के बीच 20 किलोमीटर दूर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई जिस कारण क्षेत्र में सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है वही फरतोला जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह सामंत व ग्रामीणों ने कहा लगभग 20 से 25 हजार की आबादी वाले चोमैल क्षेत्र में एक पीएससी सेंटर है जिसमें डॉक्टर तक मौजूद नहीं है फार्मेसिस्ट के भरोसे अस्पताल चल रहा है सामंत ने कहा वक्त बेवक्त अगर किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाने पर इमरजेंसी में इलाज तक नहीं मिल पाता है जिस कारण क्षेत्र के कई लोग जान गवा चुके हैं सामंत व ग्रामीणों ने कहा अगर चोमैल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक होती इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिल जाता तो शायद इस महिला की जान बच जाती उन्होंने कहा इमरजेंसी होने पर होने पर मरीजों को 20 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय कर लोहाघाट अस्पताल लाना पड़ता है जिला पंचायत सदस्य शामंत व ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन से चोमैल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने व मरीजों को इमरजेंसी में इलाज की सुविधा देने की मांग करी है लोगों ने कहा यह महिला भी जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई तथा तीन छोटे बच्चे मां के साए से महरुम हो गए वही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार वह स्वास्थ्य विभाग जल्द चोमैल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं करता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे वही महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है कुल मिलाकर प्रदेश की लचर स्वास्थ्य की भेंट अभी कितने लोग चढ़गे वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जुनेद कमर ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने कहा मृतक महिला का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया गया तथा किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है आक्रोश जताने में नारायण सिंह ,नवीन पुनेठा ग्राम प्रधान लीदू, जगत सिंह पूर्व प्रधान ,केसर सिंह ,कुंदन सिंह बिष्ट, प्रकाश महर ग्राम प्रधान चामी ,अजय बिष्ट खीम सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें