Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट:स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता जिला पंचायत टचिंग ग्राउंड में बदल डाला मोनाल होटल क्षेत्र 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता जिला पंचायत टचिंग ग्राउंड में बदल डाला मोनाल होटल क्षेत्र जिला पंचायत चंपावत खुलेआम पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहा है लोहाघाट पुल्ला सड़क में जयंती भवन से मोनाल होटल के पास तक जिला पंचायत के द्वारा दो कूड़ेदान रखे गए हैं इन कूड़े दानों में कूड़े के ढेर लग चुके हैं भीषण गर्मी में कूड़े से बदबू आ रही है कूड़ा सड़क में फैल चुका है पर जिला पंचायत के द्वारा कूड़े का निस्तारण तक नहीं किया जा रहा है लगता है जिला पंचायत के अधिकारियो को कूड़ा का ढेर नज़र नही आ रहा है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत को स्वच्छता की जिम्मेदारी दी गई है वहीं क्षेत्रवासी जिला पंचायत की इस कार्य प्रणाली पर काफी आक्रोशित है लोगों का कहना है इस सड़क में सुबह-शाम घूमने वाले लोगों का ताता लगा रहता है तथा दिनभर वाहन इस सड़क से गुजरते हैं पर जिला पंचायत के कूड़ेदान में लगे कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है तथा बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है जिला पंचायत ने इस साफ सुधरी सड़क को टचिंग ग्राउंड में बदल डाला है जबकि जिला पंचायत चंपावत द्वारा लोगों से क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की बात कही जाती है पर खुद स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि सरकार के द्वारा स्वच्छता के लिए आभियान चलाए जाते है लोगो ने एसडीएम लोहाघाट व जिला पंचायत से जल्द सड़क में रखे कूड़ादानों को हटाने तथा क्षेत्र में कूड़ा वाहन चलाने की मांग की है

जरूरी खबरें