Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट चोटिल उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा ठप बैरंग लौटी गर्भवती महिलाएं

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 7, 2025

रेडियोलॉजिस्ट चोटिल उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा ठप बैरंग लौटी गर्भवती महिलाएंलोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा 4 अप्रैल को अस्पताल आने के दौरान अचानक स्कूटी रपटने से चोटिल हो गई थी। तब से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी हुई है ।आज सोमवार को भी अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रही जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल आई गर्भवती महिलाए अस्पताल में भटकती नजर आई। जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कते उठानी पड़ी ।सीमा देवी, मीनाक्षी, सरिता आदि महिलाओं ने कहा वह लोग काफी दूर से अल्ट्रासाउंड कराने आई है पर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया ।जिस कारण अब उन्हें प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। कई महिलाएं बिना अल्ट्रासाउंड के बैरंग घरों को लौटी ।महिलाओं ने कहा एक तो मात्र तीन दिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होते हैं ।अब सेवा बंद पड़ी है गर्भवती महिलाओं व अन्य लोगों ने सीएमओ चंपावत से अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारू करने की मांग की है।

जरूरी खबरें