Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाषण प्रतियोगिता में अंकिता चौबे, प्रियांशु जजरिया और अनामिका पांडे रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर l

मोहाली में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला सहायकों का प्रशिक्षण लोहाघाट महाविद्यालय के चन्द्रशेखर ओली व दीपक गहतोड़ी नामित

टनकपुर:एनएचपीसी से पीड़ित दुकानदारों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से बार-बार मिल रहे आश्वासन पर जताई नाराजगी

चंपावत:पुलिस वर्दी में रील बनाने पर होगी सख्त करवाई: एसपी रेखा यादव।

लोहाघाट:सीमांत पंचेश्वर को रोडवेज बस संचालन की मांग डीएम को ज्ञापन।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिला चिकित्सालय से रेफर तीन गर्भवतियो का जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टर मोनिका गिरी ने बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

जिला चिकित्सालय से रेफर तीन गर्भवतियो का जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टर मोनिका गिरी ने बचाई जान।

जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित। गर्भवती महिलाओं को मिल रही है बेहतर सुविधाएं।

ओटी टेक्नीशियन व ब्लड बैंक की कमी ।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है। तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी के द्वारा उप जिला चिकित्सालय में ही ऑपरेशन व सामान्य प्रसव सुविधा दी जा रही है। सोमवार देर रात जिला चिकित्सालय चंपावत से हल्द्वानी रेफर की गई महिला को परिजन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी ने रात में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉ मोनिका ने बताया महिला की स्थिति काफी गंभीर थी पर सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने एनेस्थीसिया डॉक्टर रितु राठी व अपने स्टाफ के सहयोग से महिला प्रीति सामंत का गंभीर हालत में ऑपरेशन कर प्रसव कराया ।उन्होंने बताया अब महिला व उनके बच्चे की स्थिति काफी बेहतर है कहा इस ऑपरेशन में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी का पूर्ण सहयोग मिला। डॉ मोनिका गिरी ने बताया प्रीति के अलावा अवनी गिरी तथा गीता को भी जिला चिकित्सालय से रेफर किया गया था उनकी हालत भी काफी गंभीर थी। उनका भी ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में किया गया ।उन्होंने बताया तीनों महिला तथा उनके बच्चे सकुशल हैं। उन्होंने बताया ऑपरेशन के लिए लोहाघाट में अभी संसाधनों की कमी है ओटी टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है तथा ब्लड बैंक भी अस्पताल में नहीं है ।वहीं परिजनों के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मिल रही सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी तथा निश्चेतक डॉक्टर रितु राठी को धन्यवाद दिया गया। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया चिकित्सालय में वर्तमान में नौ विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।उन्होंने कहा महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी तथा निश्चेतक डॉक्टर रितु राठी व उनकी टीम के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। बाहर से रेफर होकर आज लोग लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्रसव करने आ रहे हैं। कहां उनका प्रयास है जनता को बेहतर उपचार सुविधा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ही मिले।कम से कम मरीज अस्पताल से रेफर हो।

जरूरी खबरें