Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट:निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊँ मंडल ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताया संतोष /बाहर से दवा मांगने पर चिकित्सकों पर होगी कार्यवाही: डा0 गुंज्याल

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 6, 2025
निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊँ मंडल ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं पर जताया संतोष गुरुवार को स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल डॉक्टर एन 0एस 0गुंज्याल ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओ पर संतोष जताया निदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल के वार्ड, फार्मेसी, चिकित्सक कक्ष ,अल्ट्रासाउंड रूम ,लैब आदि का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी लेते हुए सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को मरीज को अधिक से अधिक सुविधा देने के निर्देश दिए स्वास्थ्य निदेशक गुंज्याल ने कहा सीएमओ चंपावत के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर चल रही हैं कहां लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो चुकी है तथा जुलाई माह तक बाल रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती की जाएगी तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे कहा निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था उचित पाई गई है तथा सभी चिकित्सकों को अस्पताल से दवा देने तथा दवा न होने पर मरीजों से जन औषधि केंद्र से दवा खरीदने तथा बाहर से दवा न मगाने के निर्देश दिए गए कहा शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,डॉक्टर विराज राठी ,डॉक्टर रितु राठी, डॉक्टर करन बिष्ट सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे

जरूरी खबरें