रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।

अभिभावको से बच्चों के खान-पान में विशेष ध्यान व देखभाल पर जोर देने की अपील।

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में छोटे बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी तादात में वायरल फीवर से पीड़ित बच्चो को अभिभावक उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंच रहे हैं। जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के द्वारा बच्चों का उपचार किया जा रहा है ।तो वहीं आज छुट्टी होने के बावजूद डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के द्वारा अस्पताल पहुंचे वायरल फीवर से पीड़ित नन्हे बच्चों का उपचार किया गया। डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने बताया इस बार का वायरल फीवर ठीक होने में काफी वक्त ले रहा है और दवा का असर भी देर में हो रहा है। डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने कहा अभिभावकों को इस वक्त छोटे बच्चों के खानपान व देखभाल में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा बच्चों को सर्दी जुकाम व बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल जाकर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा अपने मन से बच्चों को दवा ने दें। उन्होंने बताया बड़ी तादात में वायरल फीवर से पीड़ित बच्चे उपचार के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं। जिनका उनके द्वारा उपचार किया जा रहा है तथा अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। कहा छोटे बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगह या समारोह में ना लेकर जाए अगर जाना अनिवार्य है तो बच्चों को मास्क पहना कर रखें।

डॉ ज्ञान प्रकाश ने बताया वायरल फीवर का असर इस बार बच्चों में काफी देर तक देखने में नजर आ रहा है ।जबकि और वर्षों में दो से तीन दिन में ठीक हो जाता था पर इस बार वायरल फीवर ठीक होने में 8 से 10 दिन का समय ले रहा है। कहा अभिभावक इस समय में बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव