Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फिर मरीजो की जेब हुई ढीली 14 रुपए का परचा हुआ 28 का लोगों में आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 6, 2024
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फिर मरीजो की जेब हुई ढीली 14 रुपए का परचा हुआ 28 का लोगों में आक्रोश   स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से मरीजों की जेब में सेध लगाइ है एक जुलाई से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 14 रुपए के ओपीडी पर्चे के दाम दुगने करते हुए ₹28 कर दिए हैं जिस कारण लोहाघाट क्षेत्र की जनता में आक्रोश फैल गया है शनिवार को निवर्तमान पालिका सभासद राजकिशोर शाह ,भुवन बहादुर, दीपक शाह व मरीजों ने नाराजगी जताते हुए कहा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को उप जिला चिकित्सालय की सुविधा तो दी नहीं गई है और गरीब लोगों की जेब में मार करते हुए पर्चे के दाम दुगने कर दिए हैं उन्होंने कहा दवाइयां तक मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ रही है उप जिला चिकित्सालय के नाम पर सुविधा जीरो है विशेषज्ञ डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का अभाव होने के साथ-साथ अस्पताल भवन की कमी है छोटी-छोटी बीमारियों पर मरीजों को रेफर किया जाता है उन्होंने कहा दूर दूर क्षेत्र से गरीब लोग अपना इलाज कराने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय आते हैं लेकिन पर्चे के दाम बढ़ाकर स्वास्थ्य विभाग ने गरीबों के साथ अन्याय किया है उन्होंने डीएम चंपावत व सीएमओ से ओपीडी पर्चे के बड़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की है उन्होंने कहा अगर स्वास्थ्य विभाग पर्चे के दाम उप जिला चिकित्सालय के हिसाब से ले रहा है तो उसी हिसाब से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले स्वास्थ्य विभाग सिर्फ गरीबों की जेबो में मार कर रहा है वहीं लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर स्वास्थ्य विभाग पर्चे के दामों को नहीं घटाता है तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल ने कहा लोहाघाट को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा मिल चुका है जिसके तहत उप जिला चिकित्सालय की ओपीडी के पर्चे को 28 रुपए कर दिया गया है नई दरें एक जुलाई से लागू कर दी गई हैं

जरूरी खबरें