Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर ये समय है सबसे उत्तम मुहूर्त, जानें गणेश स्थापना कब करें

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद हर्ष के साथ मनाया जाता जाता है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन यह त्योहार मनाया जाता है।

इस साल चतुर्थी तिथि अगस्त 26 को 01:54 PM पर प्रारम्भ होगी, जिसका समापन अगस्त 27 को 03:44 बजे तक होगा। चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक यह पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। Ganesh Chaturthi 2025

इस त्योहार पर अपने घर में लोग बप्पा की नई मूर्ति लाकर स्थापित करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी का जन्म मध्याह्न काल (दोपहर) के समय हुआ था।

ऐसे में गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के लिए मध्याह्न मुहूर्त उत्तम माना जाता है। अगर आप किसी कारणवश मध्याह्न काल में पूजन नहीं कर पाते तो सुबह से लेकर शाम के शुभ मुहूर्त में गणेश पूजा कर सकते हैं। Ganesh Chaturthi 2025

गणपति पूजा का मुहूर्त और विधि- Ganesh Chaturthi 2025

गणेश चतुर्थी पर 2 घंटे 34 मिनट्स का उत्तम मुहूर्त

मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त: 11:05 AM से 01:40 PM

अवधि - 02 घण्टे 34 मिनट्स

सुबह से शाम तक मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त Ganesh Chaturthi 2025

लाभ मुहूर्त- (उन्नति) 05:57 AM से 07:33 AM
अमृत मुहूर्त- (सर्वोत्तम) 07:33 AM से 09:09 AM
शुभ मुहूर्त- (उत्तम) 10:46 AM से 12:22 PM
चर मुहूर्त- (सामान्य) 03:35 PM से 05:12 PM
लाभ मुहूर्त- (उन्नति) 05:12 PM से 06:48 PM
शुभ मुहूर्त- (उत्तम) 08:12 PM से 09:35 PM
अमृत मुहूर्त- (सर्वोत्तम) 09:35 PM से 10:59 PM
चर मुहूर्त- (सामान्य) 10:59 PM से 12:23 AM, अगस्त 28
ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 AM से 05:12 AM
अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
विजय मुहूर्त- 02:31 PM से 03:22 PM
गोधूलि मुहूर्त- 06:48 PM से 07:10 PM
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:57 AM से 06:04 AM
रवि योग- 05:57 AM से 06:04 AM

आसान विधि

सबसे पहले घर, मंदिर साफ करें गंगाजल से शुद्धि करें। पूजन सामग्री सहित पूर्व दिशा की ओर मुख कर आसन पर बैठ जाएं। अपने घर के उत्तर भाग या पूर्वोत्तर भाग में भी गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति रख सकते हैं और दक्षिण पूर्व में दीपक जलाएं। Ganesh Chaturthi 2025

गणेश जी की मूर्ति को किसी लकड़ी के पटरे या गेहूं, मूंग, ज्वार के ऊपर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें। गणेश भगवान की प्रतिमा की पूर्व दिशा में कलश रखें। गणपति की प्रतिमा के दाएं-बाएं रिद्धि-सिद्धि को भी स्थापित करें और साथ में एक-एक सुपारी रखें। Ganesh Chaturthi 2025

अपने ऊपर जल छिड़कते हुए ऊँ पुण्डरीकाक्षाय नमः मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश को प्रणाम करें। तीन बार आचमन करें तथा माथे पर तिलक लगाएं। मूर्ति स्थापित करने के बाद गणेश जी को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र, जनेऊ, चंदन, दूर्वा, अक्षत, धूप, दीप, शमी पत्ता, पीले पुष्प और फल चढ़ाएं। पूजन आरंभ करें तथा अंत में गणेश जी की आरती करें और मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगे। Ganesh Chaturthi 2025

मंत्र: ऊँ पुण्डरीकाक्षाय नमः, ॐ गणेशाय नमः

भोग: मोदक, मोतीचूर के लड्डू, सात्विक खीर, सूखे मेवे, फल, हलवा पूरी, पंचामृत, मिठाई, बेसन या ड्राई फ्रूइट्स के लड्डू आदि।

जरूरी खबरें